- Hindi News
- National
- Kaithal News Haryana News Women Have Done The Work Of Making The Country39s History Proud And Golden Lilaram
देश के इतिहास को गौरवान्वित तथा स्वर्णिम बनाने का काम महिलाओं ने किया : लीलाराम
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आरकेएसडी कॉलेज में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक लीला राम ने जिला की सफल महिलाओं को सम्मानित करके किया और अध्यक्ष सीटीएम सुरेश राविश ने की। विधायक ने कहा कि इतिहास को गौरवान्वित तथा स्वर्णिम बनाने का काम महिलाओं ने किया है।
खेल क्षेत्र में प्रदेश की महिला खिलाडिय़ों ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर राज्य व देश का नाम रोशन करने का काम किया है। महिला थाना प्रभारी नन्ही देवी ने महिलाओं को दुर्गा शक्ति एप के बारे में जागरूक किया और महिलाओं के स्मार्टफोन में एप को डाउनलोड भी करवाया। इस मौके पर एसपी शशांक कुमार सावन, एसडीएम कमलप्रीत कौर, डीएसपी बलजिंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, रविंद्र सांगवान, नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह, सिविल सर्जन डाॅ. राकेश सहल, उप सिविल सर्जन डाॅ. नीलम कक्कड़, सीडीपीओ कमलेश गर्ग, पीएमओ डाॅ. ओमप्रकाश, शिक्षा गागट, मुकेश गौरव, संजय भारद्वाज, विरेंद्र बत्रा, रामपाल राणा, संजय शर्मा, ज्योति सैनी, कुमारी संगीता, बंसीलाल, पूनम सहोता, नरेश मित्तल, कृष्ण डोहर मौजूद रहे। गुरुग्राम में हुए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकार पुरुषों के बराबर हैं। मौके पर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा भी मौजूद रही।
जिला की इन सफल महिलाओं को किया सम्मानित : जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक लीला राम, एसपी शशांक कुमार सावन, एसडीएम कमलप्रीत कौर तथा सीटीएम नगराधीश सुरेश राविश ने सफल महिलाओं को सम्मानित किया। खिलाड़ी माफी तथा पतंजलि महिला प्रभारी अमर राविश को ब्रांड एंबेसडर के रूप में सम्मानित किया गया। इसके साथ- साथ प्रो. मंजुला गोयल, महिला थाना प्रभारी नन्ही देवी, प्रज्ञा पासा जैन, वंदना, शिक्षा गागट, नूर राविश, मनीषा, नेहा यादव, कोमल, सपना, सिमरण, स्नेहा, पूनम, ममता, मनीषा वालिया, रानी कालरा, तृप्तिा शर्मा, बबीता देवी, सोनिया शर्मा, मीनू शर्मा, सुनीता शर्मा, रोमा रावल, वीणा तंवर, संतोष, हीना शर्मा, कमलेश, कांता सैनी, किरण, नेहा, सरोज, धनपती देवी, सुनीता, नीलम, मुकेश, राजेंद्र देवी, मंजू को सम्मानित किया।
कैथल | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम में विधायक लीला राम एसपी शशांक कुमार सावन एसडीएम कमलप्रीत कौर व अन्य।
कैथल | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित करते हुए विधायक लीला राम।