स्मृति चिह्न देकर किया महिलाओं को सम्मानित
यमुनानगर| पंजाब नेशनल बैंक जगाधरी वर्कशॉप के सीनियर मैनेजर लछमन दास मेहरे ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर चार महिलाओं को जिला अग्रणी प्रबंधक से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
जिला अग्रणी प्रबंधक सुनील चावला ने कहा कि नारी किसी भी कार्य मे पीछे नहीं हैं। पीछे है उन लोगों की सोच जो नारी शक्ति को कमज़ोर समझते हैं। जमीन से ले कर आसमान तक अपने कदमों की छाप छोड़ रही हैं। उन्होंने महिलाओं को स्मृति चिन्ह दे कर हौसला बढ़ाया। इस मौके पर वनीता, नमिता और शोभा को सम्मानित किया।