पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं ने किया दाे पार्कों में जिम का लोकार्पण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोनीपत | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सेक्टर 14 में एकता पॉकेट पार्क समेत 2 पार्कों में समाजसेवी उषा भंडारी, वर्षा अरोड़ा ने रिबन काटते हुए ओपन जिम का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि शहर वासियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जो प्रयास हमने पांच साल पहले शुरू किए थे, आज प्रशासन उसमें तेजी से काम कर रहा है। शहर के 39 पार्कों में ओपन जिम स्थापित हो चुके हैं, जबकि फाजिलपुर, रेलवे पार्क और सेक्टर 15 के एक पार्क में ओपन जिम स्थापित करने का काम जल्द शुरू हो रहा है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मदान, वाईके त्यागी, पंकज गिरधर, सुनील बुद्धिराजा, केएल पुनानी आदि मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...