पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पोषण पखवाड़े के दौरान महिलाओं को किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इस्माइलाबाद | गांव झांसा के आंगनबाड़ी केंद्र में सुपरवाइजर पुष्पा के दिशा-निर्देशानुसार पोषण पखवाड़ा के दूसरे दिन महिलाओं को डायरिया व अनीमिया के कारण व रोकथाम के बारे में बताकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में एएनएम दिनेश कुमारी व सुमन रानी ने महिलाओं को ओआरएस का घोल किस तरह से तैयार करना है, इसके बारे में भी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने महिलाओं को बच्चों में होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया।

उनसे किस प्रकार से बचा जा सकता है, इसके बारे में जानकारी दी। इस मौके पर आंगनबाड़ी वर्कर सुनीता सिडाना, सीमा, जोगिंद्र, वीना, रीटा, गुरमेज, प्रीत, शशि, जसवीर, पोली, रीना, गांव की महिलाएं आस्था, नेहा, सुदेश, ममता व सोनम मौजूद रहीं।
खबरें और भी हैं...