महिला किसी भी क्षेत्र में कम नहीं
कलायत| नेहरू युवा केंद्र कैथल के तत्वावधान में ग्रामीण युवा विकास मंडल बड़सीकरी कलां के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा ने की कार्यक्रम में मुख्यातिथि समाजसेवी प्रगट सिंह व सुभाष शर्मा रहे। कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक के बी सी एजेंट सुभाष शर्मा ने सुकन्या योजना, लाडली योजना, सुकन्या स्मृति योजना सहित सरकार की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी गई। प्रगट सिंह ने कहा कि महिला किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है अमित बड़सीकरी ने कहा नेहरू युवा केंद्र कैथल के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जिले भर में युवा मंडलों के सहयोग से गांवों में मनाया जा रहा। माैके पर अंकित शर्मा, अंकित, कुलदीप, प्रदीप, अमित, अभिषेक, नरेश शर्मा, शमशेर, सहित सभी मौजूद रहें।