महिलाओं को मजबूर नहीं मजबूत बनना है : नम्रता
यमुनानगर | साईं सौभाग्य संस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। महिला आयोग की सदस्य नम्रता गौड़ मुख्यातिथि रहीं। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं को मजबूर नहीं मजबूत बनना है। बराबरी का हक लेने के लिए काम करना होगा। इसके लिए महिलाओं को अपना रास्ता खुद तय करना होगा। कहा भी कहा गया है अकेले चलेंगे तो सफलता खुद ही चिलाएगी। संस्थान के महासचिव निपुण गर्ग ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन बच्चों को सम्मानित किया गया, जिन्होंेने पढ़ाई में अव्वल नंबर लिए। छात्राओं ने भरोसा दिलाया कि वे खुद की पहचान बनाएंगी। यही उनका लक्ष्य है। इस मौके पर उनके साथ सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।