महिलाओं को होना चाहिए जागरूक : वेदपाल
अलेवा | खंड के विभिन्न गांवों की पंचायतों द्वारा रविवार को ग्राम सभा की बैठक आयोजित कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। बिघाना गांव में ग्राम सभा की बैठक की अध्यक्षता सरपंच राजकुमार ने की। इसमें मुख्य तौर पर ग्राम सचिव वेदपाल ने हिस्सा लिया। ग्राम सचिव वेदपाल ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को महिला सशक्तीकरण, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या व खुद के अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। इसके अलावा अलेवा की पंचायत, दिल्लूवाला व कटवाल समेत कई पंचायतों द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके सरपंच रणधीर चहल, नरवीर नेहरा, आंगनबाड़ी वर्कर कमलेश, बाला, आशा वर्कर कविता, शीला, संध्या व महिला शिमला, राजबाला, सुमन, रानी, श्योनण, रेशमा व ओमपति मौजूद रहीं।