- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News Women Should Keep Morale High To Move Forward Dr Meenakshi
महिलाएं आगे बढ़ने के लिए मनोबल रखंे ऊंचा : डॉ. मीनाक्षी
कुरुक्षेत्र | राजकीय कन्या कॉलेज पलवल में महिला प्रकोष्ठ की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम किया गया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. जसबीर कौर ने कहा कि अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक उपलब्धियों को याद करने और उनसे प्रेरणा लेने का दिन होता है। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. मीनाक्षी ने कहा कि महिलाओं को आगे बढऩे के लिए सबसे पहले अपना मनोबल ऊंचा रखना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा सभी महिलाओं के लिए जरुरी है। शिक्षा से ही हमारे अंदर छिपी प्रतिभा उभरकर सामने आती है। इस दौरान छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए वीडियो भी दिखाई गई।