- Hindi News
- National
- Sonipat News Haryana News Women Showed Enthusiasm In Sports In Ladsouli From Race To Tug Of War
लडसौली में महिलाओं ने खेलों में दिखाया उत्साह, रेस से लेकर रस्साकशी स्पर्धा में लिया हिस्सा
होली के उपलक्ष्य में एमडीडी स्पोट्स क्लब, लडसौली द्वारा बुजुर्ग वर्ग के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गांवों की महिलाओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। महिलाओं ने इस उपलक्ष्य में जहां रेस में हिस्सा लिया तो रस्साकस्सी में भी जोर आजमाईश की। बुजुर्ग महिलाओं के जोश को गांव के बच्चों एवं अन्य लोगों ने बढ़ाया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि राजपति मोर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने राजबाला, शीला, बीरमती, शीना, राकेश सुनहरी आदि के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने सभी को नियमित रूप से व्यायाम करने के लिए भी प्रेरित किया।
सोनीपत. लड़साेली गांव में रस्सकसी में हिस्सा लेती महिलाएं।