- Hindi News
- National
- Kaithal News Haryana News Women Smuggler Arrested With 34 Grams Of Heroin
3.4 ग्राम हैरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
एंटी नारकोटिक सेल द्वारा 3.4 ग्राम हैरोइन के साथ महिला नशा तस्कर को काबू किया है। महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत गुहला थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह, एएसआई बलराज सिंह, एएसआई शुभकरण, एचसी राज सिंह, एचसी राजेश कुमार, महिला सिपाही प्रवीण कुमारी तथा एसआई शमशेर सिंह की टीम सायंकालीन गश्त के दौरान खरकां सरकारी स्कूल के पास मौजूद थी। पुलिस को सूचना मिली कि गांव की बीरो देवी हैरोइन की तस्करी करती है। पुलिस ने महिला के घर पर दबिश देकर भागने का प्रयास कर रही महिला को कांस्टेबल प्रवीण कुमारी को काबू किया। महिला तस्कर के कब्जे से एक पारदर्शी पन्नी में नशीला पदार्थ हैरोइन बरामद की।