महिलाओं ने ली कुपोषण खत्म करने की शपथ
कुरुक्षेत्र- ग्राम सभा में महिलाओं को दिलाई कुपोषण को समाप्त करने की शपथ।
शाहाबाद | खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को गांव रावा में ग्राम सभा आयोजित की गई। इसमें महिलाओं को कुपोषण को समाप्त करने, लैंगिक समानता व महिला सुरक्षा के लिए सामूहिक शपथ दिलवाई गई। राजेश शर्मा ने कहा कि ग्राम सभा में महिलाओं से संबंधित मुद्दों, एनीमिया व कुपोषण को कम करना और समानता पर जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसके साथ-साथ महिलाओं व पुरुषों दोनों को संवेदनशील बनाना, पोषण पखवाड़ा के दौरान खून की कमी व कुपोषण पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर एसईपीओ श्याम लाल मौजूद रहे।