महिलाओं ने निकाली पोषण रैली
पोषण पखवाड़े के तहत पोषण रैली निकाली गई। इस पोषण रैली के तहत बच्चों व महिलाओं को एकत्रित करके लोगों को पोषण के बारे में जागरूक किया गया। सुपरवाइजर रचना ने महिलाओं की बैठक भी ली। उन्होंने बताया कि पोषण अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं में खून की कमी ज्यादातर पाई जाती है। हमें खून की कमी को पूरा करने के लिए हरे पत्तेदार सब्जियां, आयरन युक्त आहार अवश्य लेने चाहिए। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मल, सहायिका उर्मिला व कमलेश मौजूद थीं।