पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rewari News Haryana News Women Will Now Be Able To Travel Safely And Safely Cooperative Minister Leaves Pink Buses

अब सुगम व सुरक्षित यात्रा कर सकेंगी महिलाएं, सहकारिता मंत्री ने पिंक बसों को किया रवाना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारीलाल ने महिला व छात्राओं की सुविधा के लिए रविवार को बस स्टैंड से गुलाबी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सरकार की तरफ से नौ बसें डिपो को आवंटित की गई जो कि विभिन्न रूटों पर केवल छात्राओं व महिलाओं के लिए ही संचालित होगी। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने छात्राओं के लिए गुलाबी बसों की सुविधा देकर महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। परिवहन सुविधा से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को नई गति मिलेगी।

सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कृतसंकल्प है और भविष्य में भी इस तरह के कदम उठाए जाते रहेंगे। इस अवसर पर उन्होंने चालकों व परिचालकों को महिला सम्मान व सुरक्षा, स्वच्छता व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ भी दिलाई।

महिला स्पेशल बसों का इन रूटों पर किया जाएगा संचालन


महिला स्पेशल बसों का संचालन रेवाड़ी से लुहाना, धवाना, खंडोडा, कुंड, बावल, रामगढ़, आईजीयू मीरपुर, महिला कॉलेज सेक्टर-18 आदि रूटों पर किया जाएगा। इन बसों का संचालन होने के बाद महिलाओं व छात्राओं को सुगम व सुरक्षित यातायात की सुविधा मिलेगी। गुलाबी बसों में छात्राओं को पास के साथ निशुल्क यात्रा की सुविधा होगी जबकि महिलाओं को निर्धारित किराया देना होगा। बसों में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। सहकारिता मंत्री ने कहा कि डिपो द्वारा कटरा, जालंधर, शिमला, जयपुर, आगरा, मथुरा, झुंझुनू, खेतड़ी, अलवर, चंड़ीगढ़ आदि पर बस सेवाएं संचालित की जा रही हैं। इससे पूर्व उनका बस स्टैंड पहुंचने पर महाप्रबंधक नवीन शर्मा की अगुवाई में कर्मचारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, बावल नपा चेयरमैन अमर सिंह महलावत, यशु चैयरमेन, महाप्रबंधक नवीन कुमार शर्मा, यातायात प्रबंधक रितू शर्मा, रणवीर सरपंच, स्टेनो कैलाश यादव, स्टैंड प्रबंधक देवेंद्र तिवाड़ी, बीरसिंह यादव, कैलाश गुर्जर, राजपाल यादव, रवि यादव, उद्यमसिंह, मामराज, कृष्ण कुमार, गजराज सिंह व विद्यासागर मौजूद रहे।

रेवाड़ी में विश्व महिला दिवस पर बस स्टैण्ड परिसर से महिलाओं व छात्राओं के लिए नई गुलाबी बसों काे रवाना करते सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल।
खबरें और भी हैं...