पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News Women Working For The Upliftment Of Society Honored

समाज उत्थान के लिए काम करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला सशक्तिकरण समिति द्वारा गांव क्योड़क के स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ हुआ। मुख्यातिथि के रूप में गांव के सरपंच बलकार आर्य की प|ी सुमन ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राध्यापिका व रेड क्रॉस प्रवक्ता अंजू शर्मा पहुंची। समिति की अध्यक्षा अंजू आर्या ने कहा कि अंजू शर्मा ने लड़कियों ने स्वयं की सुरक्षा कैसे करें इस बारे में बताया। इसके अलावा समाज के उत्थान में महिलाओं के योगदान पर भी प्रकाश डाला।

समाज के उत्थान में कार्य करने वाली गांव की महिलाओं को समिति द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर लक्ष्मी, संगीता, पूनम, गीता, कांता, कर्मजीत, सोनिया, सुशीला व ममता मौजूद रहे।

कैथल | कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित करती समिति सदस्य।
खबरें और भी हैं...