पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhajjar News Haryana News Women Worshiped Holi With Mangal Wish Late Night Burning Today Will Be Fun

महिलाअाें ने मंगल कामना के साथ की होली की पूजा, देर रात हुआ दहन, आज होगी फाग की मस्ती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली दहन उत्सव क्षेत्र में हर्षोल्लास और नई फसल के बेहतर होने की कामना के साथ मनाया गया। अब मंगलवार को फाग है और लोग रंग और अबीर के साथ होली खेलेंगे। गांव व शहरों में दिनभर होली का पूजन परंपरागत ढंग से किया गया और सायं काल सूर्य अस्त के उपरांत होलिका दहन हुआ। होली के मौके पर नवविवाहिता का उत्साह देखने लायक था। उनकी पहली होली के चलते उनको परिजनों ने नेग दिए और बुजुर्गों ने परंपरा के साथ होलिका दहन की पूजा कैसे की जाती है यह बताया। होलिका दहन के मौके पर होली के मंगल गीत गाए गए। होली दहन के दौरान खेतों में पके चुके जौ की बालियों को सेककर समृद्धि की कामना की गई। होली में बसंत पंचमी के दिन स्थापित किए गए प्रहलाद रूपी डांडे को युवाओं होली की तेज अगिन से जान पर खेल कर सुरक्षित निकाला। दोपहर तक महिलाएं बच्चों संग पारंपरिक वेशभूषा में गाय के गोबर से बनी ढ़ाल-बिड़कलाें की मालाएं हाथों में ले होली के पूजन को पहुंची और होली की पूजा की। सायं होलिका दहन का नजारा देखने के लिए शहर व गांव में लोगों की भीड़ जमा रही। देर से बुराई की प्रतीक होली का दहन हुआ और अच्छाई के प्रतीक प्रहलाद को युवाओं ने तेज आग से सुरक्षित बचा लिया। रंगों के पर्व होली के मौके पर सोमवार को युवाओं ने जमकर रंग गुलाल व पानी के साथ होली खेली। होली पर जमकर खरीदारी हुई। महिलाओं ने अपने पूरे परिवार के साथ होली की पूजा की और परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें मानी। उन्होंने पूजा-अर्चन कर होली की पूजा कर परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी।

दीवान गेट में महिलाएं होलिका की पूजा करते हुए।
खबरें और भी हैं...