- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News Women39s Contribution In The Upliftment Of Society Is Important Narendra Nath
समाज के उत्थान में नारी का योगदान अहम: नरेंद्र नाथ
एक औरत आज के जमाने में क्या नहीं कर सकती। ऐसी कौन सी बाधा है, जिसे आज की महिलाओं ने पार नहीं किया। कोई भी देश यश के शिखर पर तब तक नहीं पहुंच सकता, जब तक उस देश की महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर न चलें। ये शब्द आज पहला कदम फाउंडेशन द्वारा महिला दिवस पर सरस्वती क्लासेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नरेंद्र नाथ शर्मा ने कहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पहला कदम फाउंडेशन के संरक्षक रमेश चन्द्र की। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की। भाषण में संतरों, रंगोली में सुनीता शर्मा, मेहंदी में उषा और मुकेश प्रथम रही। पहला कदम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वशिष्ठ ने बताया कि उनका मुख्य लक्ष्य है समाज में हर क्षेत्र में नारी को आगे लाया जाए। इस अवसर पर सीमा, किरण, सुनीता शर्मा, किरण, सोनू मौजूद रहे।
जींद. कार्यक्रम में मुख्यातिथि के साथ विजेता खिलाड़ी।