जनता गर्ल्स कॉलेज में मनाया महिला दिवस
ऐलनाबाद | शहर के नोहर रोड़ स्थित जनता कन्या महाविद्यालय में महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में प्राध्यापिका मीनू झोरड़ व हरपाल सिंह कॉन्वेंट स्कूल की प्राचार्य जयबाला दूरेजा उपस्थित हुई। वहीं मेजर सूबे सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि समाज को उचित रूप से चलाने के लिए पुरूष व नारी का सांमजस्य जरूरी है। नारी केवल अब एक अबला मात्र ना रहकर एक शक्ति के रूप में अपने आप को स्थापित किया। इसके अलावा मीनू झोरड़ ने बताया कि आज नारी ने अपने आप को प्रत्येक क्षेत्र में स्थापित किया है ,अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए नये आयाम स्थापित किए है। बस जरूरी है तो अपने अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर निकालने की। प्राचार्य जयबाला दूरेजा ने बताया कि नारी शिक्षा आज समाज के लिए बहुत मह्त्वपूर्ण है। उन्होंने अनेक उदाहरण से नारी शक्ति पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नारी सशक्तिकरण पर एक भाषण प्रतियोगिता करवाई।