- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Women39s Safety And Respect Should Be Ensured Gurmeet
महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करना चाहिए : गुरमीत
सरस्वती नगर | जहांगीरपुर आंगनवाड़ी परिसर में सरपंच यशपाल शर्मा की अध्यक्षता में महिला दिवस पर कार्यक्रम हुआ। प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत सिंह घुम्मन शहीद उधम सिंह जागृति मंच हरियाणा, समाजसेवी एडवोकेट अंजू शर्मा ने शिरकत की। घुम्मन ने कहा कि हमें समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना चाहिए। यशपाल शर्मा ने बताया कि महिला दिवस की शुरुआत अमेरिका में 28 फरवरी 1909 को की गई थी। बाद में इसे आठ मार्च काे मनाया जाने लगा। मौके पर जहांगीरपुर और अलीपुर की आंगनवाड़ी वर्कर मंजू शर्मा और रुचि मित्तल, जसविंदर सिंह भट्टी, पंच सुभाष चंद, पंच राजकिशन, पंच शीशपाल, पंच प्रवीण बाला, पंच रीना रानी, सर्वजीत कौर, बबीता शर्मा, पुष्पा शर्मा, सीमा देवी, आशा वर्कर संगीता, राजकली, नसीमा, बाला उपस्थित रहे।