मिट्टी का ताैंदा गिरने से श्रमिक की माैत
छारा गांव में मिट्टी का ताैंदा गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई। मांडोठी चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम परिजनों के आने के बाद करवाया जाएगा।जानकारी के अनुसार बरेली यूपी निवासी जगदीश गांव छारा में स्थित एक भट्ठे पर काम करता था। होली खेलने के वह लापता हो गया। देर रात जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बुधवार की सुबह उसका शव कच्ची मिट्टी के तले दबा मिला। सूचना मिलते ही मांडोठी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। फिलहाल पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। आंशका है कि मिट्टी के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई।