- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News Workers Aware About Villagers For Water Life Mission Bdpo
जल जीवन मिशन के लिए ग्रामीणों को जागरूक करें वर्कर : बीडीपीओ
जींद-जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक पंचायत गंभीर है। इससे यह अभियान कारगर साबित होगा। यह बात जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग जींद द्वारा ब्लॉक अलेवा के बीडीपीओ कार्यालय में आयोजित ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए बीडीपीओ सतबीर सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को जल जीवन मिशन के लिए ग्रामीणों को अधिक से अधिक जागरूक करना चाहिए, ताकि विभाग व सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ग्रामीणों को मिल सके। इस मौके पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक व्यक्ति को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके तहत सभी घरों का सर्वे किया जा रहा है। इस अवसर पर खंड अधिकारी ईश्वर सिंह, कुशल शर्मा, सुरेंद्र दुगगल, सोमलता सैनी, दिनेश कुमार, बलवान सिंह व सुरेंद्र नरवाल ने ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के कार्य व अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गांव में पेयजल की सुविधा व शिकायतों के लिए यह कमेटी कार्य करेगी।