- Hindi News
- National
- Kaithal News Haryana News Workers Came Out To Protest Against Sending Daily Activities And Sending Photographs To Anganwadi Centers
मौखिक आदेश देकर आंगनबाड़ी केंद्रों पर रोजाना गतिविधियां करवाने और फोटो भेजने के विरोध में उतरी वर्कर्स
कैथल | आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन ने केंद्रों में रोजाना गतिविधियां करवाने और उनकी फोटो भेजने के मौखिक आदेश का विरोध किया है। यूनियन की राज्य सचिव शंकुतला ने कहा कि रोजाना मौखिक आदेश दिए जाते हैं कि साईकिल रेस, साफ सफाई, रैली निकालने जैसी गतिविधियां करवाने आदेश देकर परेशान किया जा रहा है। मौखिक आदेशों को नहीं मानने पर लिखित में जवाब मांगा ज रहा है और नहीं मानने पर मानदेय काटने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चार महीनों से मानदेय नहीं मिला है और छह महीनों से केंद्रों का किराया नहीं दिया है। इसके अलावा ऐसी गतिविधियां करवाने के लिए फंड, मोबाइल और रिचार्ज के पैसे भी दिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे अनाप शनाप आदेशों के विरोध में 17 मार्च को राज्य स्तरीय मीटिंग बुलाई गई है। इस मीटिंग में ही ऐसे आदेशों के खिलाफ आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी।