पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirsa News Haryana News World Kidney Day Celebrated By Cutting Cake In Dialysis Unit

डायलिसिस यूनिट में केक काटकर मनाया विश्व किडनी दिवस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिरसा| जिला नागरिक अस्पताल में स्थित डायलिसिस यूनिट में विश्व किडनी दिवस मनाया गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ. अमित कंबोज, प्रबंधक डाॅ. अरूण डूडी व मैनेजर अजय शर्मा ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मैनेजर अजय शर्मा ने बताया कि गरीबी रेखा से नीचे परिवार के मरीजों के लिए अस्पताल में नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है।

विश्व किडनी दिवस के उपलक्ष्य में 12 मार्च से 14 मार्च तक मुफ्त किडनी परीक्षण, शुगर टेस्ट, रक्तचाप टेस्ट व हीमोग्लोबिन टेस्ट किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि डायलिसिस यूनिट गरीब लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। क्योंकि इससे पूर्व लोगों को महंगे रेटों पर बाहर डायलिसिस करवाना पड़ता था, जिससे मरीजों को आर्थिक परेशानी के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ती थी। वहीं डीएमओ डा. अरूण डूडी व नोडल अधिकारी डाॅ. अमित कंबोज ने कार्यक्रम में उपस्थित मरीजों व उनके तिमारदारों को किडनी रोग से बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी।
खबरें और भी हैं...