पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होलिका दहन से पहले की पूजा-अर्चना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अध्यापकों ने बच्चों संग मनाई होली, पानी बचाने का दिया संदेश

राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाणी के अध्यापकों ने बच्चों संग पानी रहित होली मनाकर पानी बचाने का संदेश दिए। अध्यापक राजेश ने बताया कि स्कूल में होली मनाने का निर्णय पूरे स्टाफ की सहमति से लिया गया था। उन्होंने बताया कि होली रंगों का त्योहार है और होली के इन रंगों से हमारे आपसी वैर-भाव भाईचारे में बदल जाते हैं। वहीं उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे गुलाल व फूलों के साथ होली खेलें।

वहीं वेदांता इंटरनेशनल स्कूल कलौदा खुर्द में सोमवार को इको फ्रैंडली होली मनाई गई। प्रधानाचार्य वीना डारा ने बताया कि भारत में सभी राज्यों में होली का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कहीं ये लड्डू होली, कहीें लठमार होली के रूप में मनाया जाता है। विद्यालय के निदेशक प्रदीप नैन ने बताया कि यह त्योहार हमें आपसी वैर-भाव भुलाकर भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन रवि श्योकंद व निदेशक प्रदीप नैन मौजूद रहे।

नरवाना. हुडा ग्राउंड में होलिका दहन से पूर्व पूजा अर्चना करतीं महिलाएं।

खबरें और भी हैं...