पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गलत नीतियों ने किसानों को किया बर्बाद : कुलवंत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किसान संघर्ष समिति हरियाणा का पहला जिला सम्मेलन के मौके पर फतेहाबाद में किसान रैली का आयोजन किया गया।

रैली की अध्यक्षता मलकीत सिंह रंधावा, सुखदेव सिंह, काला सैनी, रोहताश शर्मा, पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह ने संयुक्त रूप में की जबकि मंच संचालन मनदीप नथवान द्वारा किया गया। रैली को संबोधित करते हुए किसान नेता कुलवंत सिंह संधू ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लगातार किसानों को बर्बाद करने वाली नीतियां लागू की जा रही है। सरकार की गलत नीतियों ने किसानों को अाैर परेशानी में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि जिले में हुई बेमौसमी बरसात व ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। अब न तो बीमा कंपनी मुआवजा दे रही है और न ही सरकार मुआवजे का ऐलान कर रही है।

उन्होंने कहा कि अब किसानों को संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई तेज करने का समय आ गया है वरना हालत और खराब
हो जाएगी।

इस रैली को प्रगट सिंह ने भी संबोधित किया और फतेहाबाद जिले के किसानों को संगठन बनाने की बधाई दी।

इस सम्मेलन में जिला कमेटी का भी गठन किया गया जिसमें ओमप्रकाश को जिला अध्यक्ष, मनदीप नथवान को जिला सचिव, रविन्द्र हिजरावां खुर्द को उपप्रधान, श्योकरण हासंगा को उपप्रधान, तरजिंद्र बहबलपुर को सहसचिव, मलकीत सिंह, काला सैनी, सुखविंदर सैनी, महेन्द्र सिंह, गुरबचन सिंह, अमन फतेहाबाद, जगजीत फतेहाबाद, मेला सिंह, दर्शन दिगोह, ईश्वर सिवाच गोरखपुर, लाडी झाड़ साहब, सोनू बाबू सिंह रतिया, मलकीत रतिया को कार्यकारिणी सदस्य व मलकीत रंधावा कैशियर को चुना गया।

किसान रैली में फैसला लिया गया बरसात से खराब फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाकर तुरंत मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा किसान संघर्ष समिति ने भूना शुगर मिल को चालू करने, बीमा कम्पनियों की लूट बंद करने की भी मांग की।

उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर किसान संघर्ष समिति द्वारा गांव-गांव में कमेटियों का गठन किया जा रहा है। अब तक 30 से ज्यादा गांवों में कमेटी गठित की जा चुकी है।

खबरें और भी हैं...