पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sadora News Haryana News Yamuna Water Level Rises From 4 To 23 Thousand At Hathnikund Barrage Due To Rain

बारिश से हथनीकुंड बैराज पर यमुना जलस्तर 4 से बढ़कर 23 हजार पर पहुंचा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खिजराबाद | यमुना नदी के कैचमेंट एरिया में हुई बरसात से यमुना नदी के जल बहाव में उफान आया है। हथनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर 23 हजार 733 क्यूसेक पर पहुंच गया है। चार हजार क्यूसिक पर बह रही यमुना नदी का जल बहाव बैराज पर 23 हजार 733 क्यूसिक हो गया है। शिवालिक की पहाड़ियों पर हुई बरसात से सूखी पड़ी पहाड़ी नदी नालों में पानी आ गया है। हथनीकुंड बैराज से पश्चिमी यमुना नहर में 10 हजार क्यूसिक पानी की आपूर्ति की जा रही है। यूपी की पूर्वी नहर में 350 क्यूसिक पानी की आपूर्ति की जा रही है। हथनीकुंड कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक यमुना नदी के कैचमेंट एरिया में बरसात जारी है।
खबरें और भी हैं...