- Hindi News
- National
- Jhajjar News Haryana News Yellow Claw On Six Illegal Colonies Being Prepared In Bahadurgarh
बहादुरगढ़ में तैयार की जा रही छह अवैध काॅलोनियों पर चला पीला पंजा
अवैध काॅलोनियों के मामले में प्रशासन सख्त है। गुरुवार को डीसी के संज्ञान में जब बहादुरगढ़ के झज्जर रोड का मामला संज्ञान में आया, तब उनको न केवल तुरंत प्रभाव से तोड़ने के आदेश दिए। बल्कि उसके खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश भी जिला योजनाकार अधिकारियों को
दिए गए।
डीसी ने बताया कि अवैध काॅलोनियों के मामले में एक्शन जारी है। इसके लिए हर सप्ताह रिपोर्ट तलब की जा रही है। अवैध काॅलोनियों के मामले में तोड़फोड़ के साथ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराए जा रहे हैं। उनके खिलाफ पुलिस को एक्शन लेने के लिए कहा जा रहा है। आगे आने वाले दिनों में इस दिशा में ओर तेजी से कार्रवाई होगी। बातचीत में डीसी जितेंद्र कुमार ने कहा कि झज्जर जिला में अवैध रूप से काॅलोनी विकसित नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही अवैध रूप से काॅलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी तत्परता से अमल में लाई जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी रूप से अवैध काॅलोनी काटने वालों का सरकारी तंत्र के माध्यम से कोई सहयोग करता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भी वे कार्रवाई करेंगे।
जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से निरंतर की जा रही मॉनिटरिंग
नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई : उन्होंने आमजन को भी जागरूक करने के लिए मीडिया को सहभागी बनाया। ताकि डीलरों के झांसे में आए आम गरीब लोगों के आशियाने न टूटे। लेकिन नियम तोड़ने पर प्रशासन भी कार्रवाई के लिए बाध्य रहता है। इसलिए बेहतर है कि अवैध काॅलोनियों में प्लाट न खरीदें। गुरुवार को बहादुरगढ़ का मामला संज्ञान में आने के तुरंत बाद तोड़फोड़ की गई। डीसी ने कहा कि अभी रजिस्ट्री के मामले में भी फोक्स किया जाएगा और यदि कहीं ऐसी जगह पर रजिस्ट्री हुई है, तब उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।
गुरुवार को बहादुरगढ़ में काॅलोनी तोड़ी गई है। चार एफआईआर भी दर्ज हुई है। डीसी के स्पष्ट निर्देश है कि अवैध काॅलोनी के मामले में कोताही न हो। विभाग को यदि इस मामले में डीलरों के शामिल होने की बात का पता चलता है, तब उनके खिलाफ भी केस दर्ज होगा। अवैध काॅलोनी के मामले में रोहतक के प्रमेंद्र दहिया के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है।
अशोक गर्ग, जिला योजनाकार अधिकारी झज्जर
अवैध काॅलोनी के िलए तैयार सड़क को उखाड़ती जेसीबी।