पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jind News Haryana News Yes Bank Management Paste The Gate39s Rbi Guideline

यस बैंक प्रबंधन ने गेट पर चस्पा की आरबीआई की गाइडलाइन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सफीदों. यस बैंक शाखा के बाहर ग्राहक। फोटो |भास्कर

सफीदों | सफीदों की यस बैंक शाखा में ग्राहकों की रविवार को भी दिनभर भीड़ लगी रही। इस दौरान ग्राहक अपनी जमा पूंजी को लेकर काफी चिंतित दिखाई दिए। उपभोक्ता सारा दिन बैंक में आकर स्टाफ से अपनी रकम के बारे में पूछताछ करते हुए दिखाई पड़े। वहीं दूसरी ओर बैंक के अधिकारी ग्राहकों को संतुष्ट करते हुए दिखाई पड़े। वहीं बैंक के बाहर आरबीआई के गाइडलाइन के पोस्टर चिपकाए।

इन पोस्टरों में साफतौर लिखा गया था कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अाैर भारत सरकार के गजट में प्रकाशित वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के संदर्भ में अधिस्थगन आदेश जारी किया हुआ है और यह आदेश आगामी 3 अप्रैल तक निरंतर जारी रहेगा। इस अवधि के दौरान पैसा निकालने की सीमा 50 हजार रुपए माह रहेगी। इसमें यह भी लिखा गया है कि यह आदेश जमाकर्ताओं के हित के लिए जारी किया गया है और उन्हें भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है।

वहीं शाखा प्रबंधक पवन कुमार ने कहा कि बैंक पर ग्राहकों का विश्वास कायम है। ग्राहकों का पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है और सरकार की गाइडलाइन के अनुसार वे पैसा निकाल सकते हैं।
खबरें और भी हैं...