11 मार्च को करनाल में धरना देंगे योग वालिंटियर्स
यमुनानगर | योग शिक्षक संघ हरियाणा की शाखा यमुनानगर के योग वालिंटियर्स ने तुरंत प्रभाव से पुनः नियुक्तियों को लेकर सांकेतिक धरने को लेकर बैठक जिलाध्यक्ष दीपक बडोला की अध्यक्षता में की। दीपक ने कहा कि जिले के विधायकों, मंत्रियों व अधिकारियों को पुनः नियुक्ति का ज्ञापन देने के बाद हर बार मात्र झूठा आश्वासन मिल रहा है। आयुष विभाग के अधिकारियों की कामचोरी के खिलाफ तुरंत प्रभाव से पुनः नियुक्ति के लिए एक दिन का संकेतिक विरोध धरना 11 मार्च को करनाल के डीसी आॅफिस में करने का फैसला लिया है। बैठक में नीरू मित्तल, रिम्मी यादव, प्रीति विश्वास, हरप्रीत कौर, विकास सैनी, दविंदर कुमार, रवि, कपिल, जगदीश उपस्थित रहे।