पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhajjar News Haryana News You Will Know Which Farmer Has Grown Which Crop On A Click

एक क्लिक पर पता चलेगा किस किसान ने उगाई कौन सी फसल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले के किसानों में जागरूकता आ गई है। योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण का काम शुरू हाे चुका। जिले में 33791 किसानों ने अपने खेत का नंबर दर्ज कराकर मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया। ऐसा करने वाले किसानों को मंडी में अपनी उपज बेचने में दिक्कत नहीं होगी, वहीं सरकार के पास भी एक आंकड़ा होगा कि उनको आगामी खरीफ सीजन के दौरान किस स्तर की तैयारियां करनी हैं। क्लिक करते ही पता चलेगा की किस किसान ने कौन सी फसल उगाई है। 15 नवंबर से प्रदेश के सभी जिलों पर मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है। इसके लिए किसान को अपना नाम, मोबाइल नंबर, खसरा-किला नंबर, बैंक अकाउंट, फसल का ब्याेरा लिखना होता है। जिले में यह व्यवस्था सरल केंद्रों के अलावा मार्केट कमेटी के कार्यालय में उपलब्ध है। इतना ही नहीं पोर्टल पर जाकर किसान स्वयं अपने मोबाइल पर पंजीकरण करा सकते हैं। पिछले 4 महीनों में जिले के 33 हजार 791 किसान ने अपना पंजीकरण कराया है।

जिले में ब्लॉक वाइज किसानों की यह संख्या

ब्लॉक सरसों गेहूं

झज्जर 7022 4105

मातनहेल 5722 2202

बेरी 1462 4251

बहादुरगढ़़ 1182 2214

बादली 1894 1419

साल्हावास 1947 664

प्रदेश सरकार की मेरी फसल मेरा ब्याेरा योजना काफी अच्छी है। पंजीकरण से सरकार के पास एक आंकड़ा होगा कि कितने क्षेत्र में कौन सी फसल लगी हुई है। भविष्य में इस प्रकार के किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में भी मदद मिलेगी। जिले में अधिक से अधिक किसान अपना पंजीकरण कराएं। इसके लिए जागरूकता मुहिम भी चलाई जा रही है।
जितेंद्र कुमार डीसी झज्जर

पंजीकरण कराने पर मिलते हैं 10 रुपए : मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपनी फसल पंजीकरण कराने वाले किसान पंजीकरण की व्यवस्था को बोझ न समझे। इस दृष्टि से प्रत्येक रजिस्ट्रेशन पर बैंक खाते में 10 रुपए की राशि भी पहुंच रही है। इस राशि के पहुंचने से यह भी कंफर्म हो जाता है कि संबंधित किसान का सही से पंजीकरण हो पाया है। जिले में इस प्रकार से साढे तीन लाख रुपए किसानों के खाते में पहुंचे हैं।

कई जगह पोर्टल बंद होने की भी शिकायत : जिले में एक तरफ पंजीकरण को लेकर जागरूकता की जा रही है। वहीं कुछ जगह पर पोर्टल 11 मार्च से बंद है। झज्जर मार्केट कमेटी के सिस्टम पर काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि सरसों व गेहूं में अब पंजीकरण नहीं हो रहा और यह साइट ऊपर से बंद है। जबकि बहादुरगढ़ मंडी से संबंधित अधिकारियों का कहना है कि उनके यहां साइड बंद होने की कोई दिक्कत नहीं है और आज शुक्रवार को उनके यहां एक किसान ने अपना पंजीकरण कराया। जो किसान शेष रह गए हैं वह भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
खबरें और भी हैं...