पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News Young Children Dance At Kids Dps Annual Festival

किड्स डीपीएस के वार्षिकोत्सव में नन्हे बच्चों ने किया डांस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहन नगर स्थित किड्स डीपीएस प्ले वे व डे केयर का वार्षिक उत्सव सेक्टर 10 स्थित एक निजी होटल में मनाया गया। स्कूल प्राचार्या साक्षी ने सभी का स्वागत किया। इसके बाद गणेश वंदना हे गणराय की प्रस्तुति दी गई।

प्ले ग्रुप के बच्चों ने क्लैप योर हैंड पर प्रस्तुति देकर सभी अभिभावकों का मनोरंजन किया। छात्र मयंक ने बनाना-बनाना कविता सुनाकर सभी को पौष्टिक खाने के विषय में बताया। वेंगा बॉयज के इंग्लिश सांग शा ला ला पर भी बच्चे खूब थिरके। फनी डांस बम बम भोले पर डांस दिखाया। इसके बाद रिधांशा बच्ची ने कविता वाट्स एप सुनाकर सभी माता-पिता को भावुक कर दिया। जिसमें माता-पिता को सोशल मीडिया से दूर रहकर बच्चों पर ध्यान देने के बारे में बताया। इसके बाद नर्सरी के बच्चों ने आज है संडे पर नृत्य किया। धनुर और भव्या ने पंजाबी गीतों पर सोलो डांस किया। मान्या ने कविता ट्रैफिक लाइट सुनाकर सभी को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी। कार्यक्रम में स्कूल चेयरमैन बीडी गाबा, डॉ. देवेंद्र अरोड़ा, संयोजक विकास, रितु, करिश्मा, दिव्या, नाविका, मंजीत, हरमीत, पूनम व रिहाना मौजूद रहीं।

किड्स डीपीएस के वार्षिकोत्सव में डांस करते बच्चे।
खबरें और भी हैं...