पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pehowa News Haryana News Young Generation Is Being Removed From Culture And Morality During Competition Saints

प्रतिस्पर्धा के दौर में संस्कार व नैतिकता से युवा पीढ़ी को दूर किया जा रहा : संत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाबा श्रवण नाथ सीनियर मॉडल स्कूल में मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की ओर से महंत गंगा पुरी व भारतीय शिक्षा समिति के अध्यक्ष महंत बंसी पुरी समेत क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

महंत गंगा पुरी ने कहा कि शिक्षा का व्यापारीकरण करके समाज से नैतिक मूल्यों का पतन किया जा रहा है। केवल किताबें पढ़ाई जा रही हैं। प्रतिस्पर्धा के दौर में संस्कार व नैतिकता से युवा पीढ़ी को दूर किया जा रहा है। बीएसएन माडल स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. गौरव सच्चर ने कहा कि स्कूल में निर्माणाधीन साइंस लैब का काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसी सत्र से विज्ञान की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। इसके अलावा नॉन मेडिकल संकाय भी जल्द ही विद्यालय द्वारा शुरू किया जा रहा है। प्रिंसिपल डॉ. खजान सिंह मैहला ने कहा कि मिलन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों से बच्चों को अच्छी संस्कार युक्त शिक्षा देने को लेकर विचार सांझा किए गए।

सन् 1962 में शुरू हुआ था स्कूल : लोगों के सुझाव भी लिए गए। उन्होंने बताया कि दो मई 1962 से संचालित यह विद्यालय अब तक हजारों बच्चों को शिक्षित बना चुका है। आज भी इस विद्यालय में लगभग दो हजार के करीब छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। समारोह में सचिव सुभाष रतन, पूर्व अध्यापक फकीरचंद डोलिया, जसबीर सैनी, नपा प्रधान अशोक सिंगला, पार्षद योगेश शर्मा लक्की, रामधारी शर्मा, अनिल बागडी, हरमनदीप सिंह विर्क, रेखा कौशिक, कृष्ण सैनी, गीता डाबर, पलविंद्र पम्मा, दीपक अत्री, प्रवीण कुमार, सरपंच जितेंद्र बबलू, धर्म सिंह मोर, प्रवीण सैनी, बलजिंद्र सिंह अरुणाय, जसबीर सैंसा, जगदीश राठी, नंबरदार सतपाल सिंह, मंगतराम जिंदल, मोहन लाल, परमानंद चौबे, रामकुमार शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

पिहोवा | बाबा श्रवणनाथ स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते महंत बंसी पुरी व अन्य।
खबरें और भी हैं...