- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News Young Man Made A Case On Two For Going Viral On Personal Photo Social Site
पर्सनल फोटो सोशल साइट पर वायरल करने पर युवक ने कराया दो पर केस दर्ज
कुरुक्षेत्र | केयूके थाने के तहत एक गांव निवासी युवक ने पटियाला निवासी दो परिचितों पर किसी महिला मित्र के साथ खिंची फोटो वाट्सएप सहित अन्य सोशल साइट्स पर वायरल कर बदनाम करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने पटियाला निवासी दोनों युवकों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत पर आरोप लगाया है, उक्त दोनों युवक उसकी कुछ पर्सनल फोटो को वायरल करने की बात कहकर कई दिन से ब्लैकमेल कर रहे थे। आरोपियों ने उसकी पर्सनल फोटो उसके रिश्तेदारों, परिचितों सहित वाट्सएप पर वायरल कर दी। केयूके थाना प्रभारी सूरज चावला ने बताया शिकायत पर पुलिस ने पटियाला वासी जसपाल और हरप्रीत के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है ।