पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pehowa News Haryana News Young Man Molesting Minor Girl Returning From Tuition Case Registered

युवक ने की ट्यूशन से लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव बोधनी में ट्यूशन से लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में युवती की मां ने बताया कि उसकी बेटी गांव के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है।

शाम के समय उसकी बेटी ट्यूशन पर जाती है। कल उसकी लड़की ने घर आकर बताया कि एक कार सवार युवक कई दिनों से उसका पीछा कर रहा है और उसे परेशान कर रहा है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर बलविंदर सिंह नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...