- Hindi News
- National
- Asandh News Haryana News Young Man Opened Fire On A Person Who Came To Roam The Field
खेत में घूमने आए व्यक्ति पर युवक ने किया फायर
सोनीपत | हरसाना खुर्द के व्यक्ति के पास पहुंचकर एक युवक ने हवाई फायर कर दिया। व्यक्ति खेत में घूमने गया था। नरेंद्र ने पुलिस को जो शिकायत दी है उसमें बताया कि वह शुक्रवार सुबह करीब सवा नौ बजे खेतों में घूमने गया था। जब वह खेत में पहुंचा तो अचानक एक युवक बाइक लेकर आया। युवक ने बाइक कुछ दूर खड़ी कर दी। इसके बाद हेलमेट लगाए हुए ही उसके पास पहुंचा। आरोपी ने पास आने के बाद उससे हालचाल जाना। इसके बाद उसने अचानक हवाई फायर किया। आरोपी इसके बाद बाइक पर बैठकर भाग गया।