- Hindi News
- National
- Kalayat News Haryana News Youngsters Do Labor And Cleanliness In Shiva Temple
युवाओं ने श्रमदान कर शिव मंदिर में की सफाई
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में ग्रामीण युवा विकास मंडल बड़सीकरी कलां के सहयोग से श्रमदान कार्यक्रम चलाया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा ने की। इस दाैरान गांव के शिव मंदिर व कम्युनिटी सेंटर में साफ-सफाई की गई। युवाओं ने प्रांगण में उगी कांग्रेस घास व हाल की सफाई की। साथ ही ग्रामीणों को भी साफ सफाई के लिए प्रेरित किया। मौके पर युवा मंडल सदस्य प्रवीन राठी, अंकित, पवन शर्मा, अंकुश, प्रगट सिंह, रामनिवास, मोहित व नितिन
मौजूद रहे।
कलायत| गांव में सफाई अभियान में हिस्सा लेते विकास मंडल सदस्य।