- Hindi News
- National
- Dharuhera News Haryana News Youth Arrested With Hemp Leaf Arrested By Police
गांजा पत्ती लेकर आ रहा युवक पुलिस ने किया गिरफ्तार
धारूहेड़ा | धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस ने गांजा पत्ती सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 500 ग्राम गांजा पत्ती बरामद करके मादक पदार्थ अधिनियम में तहत केस दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी है। बुधवार रात को सेक्टर-6 थाना पुलिस बस धारूहेड़ा के नजदीक गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक भिवाड़ी रोड की तरफ से बस स्टैंड की तरफ पैदल आ रहा था।
आरोपी ने सामने पुलिस को देखकर अपने हाथ में ली हुई थैली फेंक दी और भागने लगा। आरोपी के भागने पर पुलिस को शक हुआ जिसके बाद उसे पीछा करके पकड़ लिया और उसके बाद फेंकी हुई थैली चेक की तो उसमें गांजा पत्ती मिली।