खेड़ी लांबा के पास ऑटो की टक्कर से युवक की मौत
गांव खेड़ी लांबा के पास ऑटो की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे हादसे में घायल है। मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर कलायत थाना पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव शिमला निवासी बलजीत ने बताया कि वह ड्राइवरी करता है। मंगलवार को उसके ताऊ का लड़का दिनेश (28) व मिर्जपुर निवासी भांजा सोनू (12) बाइक पर गांव दुब्बल गए थे। जहां से भतीजे नवीन (10) को लेकर आना था। शाम करीब साढ़े छह बजे दिनेश, सोनू व नवीन गांव दुब्बल से शिमला आ रहे थे। बलजीत का आरोप है कि वह दिनेश की बाइक के पीछे-पीछे चल रहा था। समय करीब 7 बजे गांव खेड़ी लांबा के पास पहुंचे तो कलायत की तरफ से तेज गति व लापरवाही से ऑटो चालक आया। ऑटो चालक ने दिनेश की बाइक को सीधी टक्कर मारी। टक्कर लगने से दिनेश, नवीन व सोनू सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद ऑटो चालक मौका से फरार हो गया। घायलों को संभाला तो दिनेश को सिर, माथे व मुंह पर ज्यादा चोट लगने से मौका पर ही मौत हो गई थी, जबकि नवीन व सोनू को चोट लगी। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कलायत थाना से हेड कांस्टेबल नरेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।