पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सेक्टर-12 में कार की टक्कर से युवक की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करनाल | होली पर्व पर एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज किया है।

न्यू अशोक नगर के थान सिंह ने बताया कि वह और उसका भतीजा सुरज अपना काम खत्म करके अपने घर सेक्टर 12 में जा रहे थे। शाम 6 बजे सेक्टर-13 के पास पहुंचे तो उसका भतीजा सुरज रेहड़ी को धक्का लगाते हुए जा रहा था। हमारे पीछे से सेक्टर-12 की तरफ से एक तेज रफ्तार से आ रही कार ने उसके भतीजे को सीधी टक्कर मारी। इससे सुरज को पैर व छाती पर ज्यादा चोटें लगी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
खबरें और भी हैं...