पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tohana News Haryana News Youth Escaped With Mobile On The Pretext Of Calling

फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर फरार हुए युवक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर हमला कर भागने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस को दी शिकायत में हांसी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि 8 मार्च को वह अपने भाई विक्की के साथ आनंद मैरिज पैलेस में आया हुआ था। शाम को करीब 7 बजे वह विक्की के साथ रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा तो एक अज्ञात युवक उसके पास आया और फोन करने के बहाने उससे मोबाइल ले लिया। उसके बाद अन्य युवक भी वहां पर आ गये और उन्हें घेर कर हमला कर दिया। फिर वे उसका मोबाइल लेकर फरार हो गए।

खबरें और भी हैं...