डिफेंस काॅलोनी में युवक ने फंदा लगाकर दी जान
जींद | डिफेंस काॅलोनी में रविवार दोपहर को युवक प्रशांत (25) ने फंदा लगाकर जान दे दी। बाद में परिजनों ने शव का सिविल अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। युवक के ताऊ कर्नल डीके भारद्वाज ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भतीजा प्रशांत लैब टेक्नीशियन का कोर्स कर रहा था। उसने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। उसने बताया कि प्रशांत मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी परेशानी के चलते उसने फंदा लगाया है। प्रशांत की दो साल पहले ही शादी हुई थी। प्रशांत के बड़े भाई की भी करीब दो साल पहले मौत हो गई थी।