पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Youth Hit Bat In Partner39s Head During Match

मैच के दौरान युवक ने साथी के सिर में मारा बैट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यमुनानगर| क्रिकेट खेलने के दौरान दो युवकों में विवाद हो गया। एक ने दूसरे के सिर में बैट दे मारा। इसमें वह घायल हो गया। गांव फतेहगढ़ निवासी निहाल सिंह ने बूड़िया पुलिस को शिकायत दी है कि वह अपने गांव में ही क्रिकेट खेल रहा था। वहां पर उसकी अंकित के साथ ओवर डालने को लेकर बहस हो गई।अंकित ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और इसके बाद उसके एक अन्य साथी ने उस पर बैट से हमला कर दिया। तब मनीष व पारस ने उसे बचाया। अंकित उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। उसे सिविल अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया था, लेकिन परिवार के लोग निजी अस्पताल में ले गए। पुलिस ने अंकित पर केस दर्ज कर लिया है।
खबरें और भी हैं...