- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Youth Killed By Bike Collision Due To Steep Trolley Case Registered
खड़ी ट्राॅली से बाइक टक्कराई युवक की मौत, मामला दर्ज
छप्पर के पास सड़क पर खड़ी गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
तलाकौर निवासी कमल कुमार ने बताया कि वह लोडिंग फोर व्हीलर चलाता है। मंगलवार रात करीब दस बजे वह साहा की तरफ से अपने टैम्पो को लेकर अपने घर लौट रहा था। जब वह छप्पर के नजदीक पहुंचा तो उसने देखा कि उसके चाचा का लड़का प्रदीप अपनी बाइक पर छप्पर की तरफ आ रहा था। जब वह छप्पर के नजदीक पहुंचा तो सड़क पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी थी। आरोप है कि ट्रैक्टर ट्रॉली पर न तो रिफ्लेक्टर लगा हुआ था और न ही इंडिगेटर जलाए हुए थे।
जिस कारण प्रदीप बाइक समेत ट्रॉली से टकरा गया और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उसने अन्य लोगों की मदद से घायल प्रदीप को अस्पताल पहुंचाया।
जहां डॉक्टर ने प्रदीप को मृत घोषित किया। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से उसके चाचा के लड़के की हादसे में मौत हुई है। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।