युवक ने 16 साल की किशोरी से किया रेप
शांति काॅलोनी में स्कूल चौकीदार की 16 साल की बेटी से एक युवक ने रेप किया। वह लड़की को धमकी देकर फरार हो गया। बाद में परिवार ने शिकायत पुलिस को दी। सदर यमुनानगर पुलिस ने शिकायत पर इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने शिकायत दी है कि वह आपकी प|ी के साथ प्राइवेट स्कूल में काम करता है और वहीं पर परिवार के साथ क्वार्टर में रहता है। दोपहर को उसकी 16 साल की बेटी क्वार्टर में अकेली थी। वहां पर अशोक आया और उसने उसकी बेटी से रेप किया। बेटी को घबराई हुई देखकर उन्होंने उससे कारण जाता तो बेटी ने उन्हें घटना के बारे बताया। पुलिस ने इस शिकायत पर अशोक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।