पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ratia News Haryana News Youth Serving Families And Elders Saint Ram Wins

परिजनों अाैर बुजुर्गों की सेवा करंे नौजवान: संत जीता राम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहनशाह रूहानी सत्संग खरकां द्वारा रविवार को अनाज मंडी में रूहानी सत्संग करवाया गया। सत्संग में डेरा के गद्दीनशीन सतगुरु शहनशाह संत जीता राम ने प्रवचन किए। उन्होंने श्रद्धालुओं को सामाजिक बुराइयों से दूर रहने व माता- पिता के सम्मान का संदेश दिया। संत जीता राम ने कहा कि युवा पीढ़ी पश्चिमी रंग में रंग रही है। वह हमारी संस्कृति व सभ्यता को भूल रही है।

युवा पीढ़ी को चाहिए कि वे माता- पिता व बुजुर्गों का सम्मान करे। माता-पिता जैसे जैसे वृद्ध होते है उनसे ज्यादा लगाव रखा जाए ताकि वे अपने आप को अकेला व बेसहारा महसूस न करे। माता-पिता का दिल दुखा कर धार्मिक स्थलों पर जाने का कोई फायदा नहीं। माता-पिता को भगवान का दर्जा दिया गया है। युवा पीढ़ी नशों से दूर रहते हुए समाज को अच्छी दिशा प्रदान करने ताकि हमारी ताकत समाज व देश को बदलने के काम आए।

भ्रूण हत्या पर बोलते हुए संत जीता राम ने कहा कि बेटियों के बिना संसार सूना है। बेटों की तरह बेटियों से भी प्यार करें। उन्होंने कहा कि आज इंसान धन दौलत व मोहमाया में फंसकर अपने परायों को भूल गया है। धन दौलत व जमीन के लिए इंसान अपनों को ही दुश्मन बन गया है। परमात्मा को पाने के लिए भक्ति के साथ-साथ हमें अपने विचारों में शुद्धता लानी होगी।

इस मौके पर बीरां राम रुपावाली, नथवान, हंस राज रतनगढ़, रूपा राम हड़ोली, बलबीर मिराना, नशेर सिंह लखिया, सुरेंद्र बाजीगर, हरबीर सोनी अादि मौजूद थे।

रतिया। अनाज मंडी में सतसंग में मौजूद महिला श्रद्धालु।
खबरें और भी हैं...