पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Cheeka News Haryana News Youth Should Stay Away From Drugs And Work For Society Dalbir

युवा नशे से दूर रहकर समाज के लिए कार्य करें: दलबीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नेहरू युवा केंद्र कैथल द्वारा ग्रामीण युवा विकास मंडल गगड़पुर के सहयोग से बीडीपीओ कार्यालय चीका में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चीका थाना प्रभारी दलबीर सिंह बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। अध्यक्षता युवा मंडल के जिलाध्यक्ष नरेश चहल ने की।

थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने नशे के बढ़ते चलन पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि युवाओं का नशे की चपेट में आना समाज व देश दोनों के लिए गंभीर खतरा है। जिला अध्यक्ष नरेश चहल ने कहा कि युवाओं को चाहिए कि वे नशा से वृत्ति से दूर रहकर समाज के रचनात्मक कार्यों में अपना योगदान दें। केंद्र की जिलाधिकारी दीक्षा मिश्रा ने नेहरू युवा केंद्र द्वारा युवाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे विस्तार में विस्तार से बताया व इस केंद्र के साथ जुड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नेहा ने हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को स्वयं रोजगार स्थापित करने के लिए जागरूक किया। पंचायत विभाग से गुरमीत सिंह ने पंचायती राज बारे जागरूक किया। सेना से आए बलदेव सिंह ने युवाओं को राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने और सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सोनिया शर्मा, मनजीत, सुनील भागल, भीम कौशिक, रीता देवी, राम निवास शर्मा, गुरविंदर सिंह भी मौजूद रहे।

गुहला चीका | नेहरू युवा केंद्र द्वारा बीडीपीओ कार्यालय चीका में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते जिलाध्यक्ष नरेश चहल।
खबरें और भी हैं...