पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ratia News Haryana News Youth Should Understand Responsibility Towards Society Kamboj

समाज के प्रति जिम्मेवारी समझें नौजवान : कंबोज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा कंबोज सभा रतिया व कंबोज समाज की बैठक बुढ़लाडा रोड स्थित कंबोज धर्मशाला में ब्लॉक प्रधान राकेश कंबोज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मृत्यु भोज व विवाह-शादियों पर फिजूल खर्चे, नौजवानों को नशे से बचाना व सही दिशा पर चलाना, समाज को सच्चाई व भलाई के रास्ते पर ले कर जाना सहित अनेक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की की गई।

प्रधान राकेश कंबोज ने कहा कि कंबोज समाज मेहनतकश के नाम से विख्यात है। समाज को सही दिशा देने के लिए नौजवान को अपनी जिम्मेवारी समझनी होगी। बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किया। कंबोज धर्मशाला के प्रधान भगवान दास कंबोज, डा. मंगा कंबोज मढ़, नानक चंद खाई, बाबा भूमणशाह सोसायटी के राजकुमार कंबोज, अलीका पूर्व सरपंच साहब राम, सतपाल सरपंच, पूर्व सरपंच नारायण दास, काशीराम, जगबीर नंबरदार, यूथ कंबोज प्रधान रविंद्र कंबोज, यूथ ब्लॉक प्रधान भजनलाल कंबोज, वजीर चंद उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...