- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News Zilla Parishad Building Will Be Renovated From 120 Crore
जिला परिषद की बिल्डिंग का 1.20 करोड़ से होगा रेनोवेशन
गोहाना रोड स्थित जिला परिषद की बिल्डिंग का जल्द ही रेनोवेशन होगा। बिल्डिंग के रेनोवेशन पर 1.20 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। बिल्डिंग के रेनोवेशन के लिए जिला परिषद की तरफ से पंचायती राज विभाग को पत्र लिख दिया है। एस्टीमेट तैयार होने के बाद रेनोवेशन पर राशि खर्च की जाएगी।
जिला परिषद की बिल्डिंग काफी पुरानी हो चुकी है और इसकी रेनोवेशन का काम करवाया जाना है। बिल्डिंग की हालत को देखते हुए इसकी रेनोवेशन को लेकर सरकार को लिखा गया है और बजट की डिमांड की गई थी। लगभग ढाई माह पहले ही सरकार की तरफ से इसके लिए बजट भेजा गया। लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपए का बजट बिल्डिंग की मरम्मत के लिए भेजा गया है। बिल्डिंग निर्माण के लिए जिला परिषद के सीईओ की तरफ से पंचायती राज एक्सईएन को एस्टीमेट तैयार करने के लिए पत्र लिखा गया है। पंचायती राज के अधिकारी एस्टीमेट तैयार करने के बाद पूरी जानकारी सीईओ को देंगे। एस्टीमेट तैयार होने पर उसे संबंधित कमेटी के समक्ष रखा जाएगा और कमेटी रेनोवेशन को लेकर फाइनल मोहर लगाएगी। जिला परिषद की बिल्डिंग की रेनोवेशन को लेकर सीईओ जिला परिषद के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया हुआ है, जिसमें एक्सईएन पंचायती राज, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी आदि शामिल हैं।
किया जाना है रेनोवेशन
जींद जिला परिषद की बिल्डिंग का रेनोवेशन किया जाना है। इसके लिए बजट जारी हो चुका है। बिल्डिंग की रेनोवेशन को लेकर कमेटी गठित की हुई है। फिलहाल इसके एस्टीमेट तैयार करने के लिए पंचायती राज एक्सईएन को लिखा गया है। एस्टीमेट तैयार होने के बाद कमेटी की मीटिंग होगी, जिसमें आगामी निर्णय लिया जाएगा। बिजेंद्र सिंह, सीईओ, जिला परिषद, जींद।
कई कार्यालय चल रहे
जिला परिषद की इस बिल्डिंग में जिला परिषद के सीईओ, जिला परिषद के प्रधान, उपप्रधान, नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, एनयूएलएम, जिला योजना अधिकारी, बीपीएल सहित अन्य कई विभागों के कार्यालय हैं।
जाएगा और कमेटी रेनोवेशन को लेकर फाइनल मोहर लगाएगी। जिला परिषद की बिल्डिंग की रेनोवेशन को लेकर सीईओ जिला परिषद के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया हुआ है, जिसमें एक्सईएन पंचायती राज, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी आदि शामिल हैं।
जींद. जिला परिषद की बिल्डिंग जिसका रेनोवेशन किया जाना है।