- Hindi News
- National
- Palwal News International Women39s Day Open Theater Inaugurated By 3 Elderly Women
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस: ओपन थिएटर का उद्घाटन 3 बुजुर्ग महिलाओं से कराया
महिला दिवस पर महिला शास्त्री ने मंत्रोच्चारण कराया हवन-यज्ञ
इस वर्ष सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को पुस्तकों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शिक्षा के नए सत्र में सरकारी स्कूल खुलते ही बच्चों के हाथों में पाठयक्रम की पुस्तकें होंगी। शिक्षा विभाग की ओर से इसकी पूरी तैयारी कर रुट चार्ट भी बना लिया गया है। जिसके चलते सरकारी स्कूलों में जल्द ही किताबें पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सरकारी स्कूल में पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को किताबें सरकार की ओर से दी जाऐंगी। प्रदेश में परीक्षा व दाखिले का दौर चल रहा है, नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू होगा। जिसके लिए शिक्षा विभाग ने स्कूलों से बच्चों की संख्या पहले ही मांग ली है, ताकि समय पर उनके लिए किताबें उपलब्ध कराई जा सकें। विभाग के अनुसार बच्चों की संख्या से अधिक किताबें स्कूलों में भेजी जाएंगी, ताकि बच्चों की संख्या बढऩे पर नए सत्र के पहले दिन ही विभाग उन बच्चों को भी पुस्तकें उपलब्ध करा सके जो नए आए है। समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि सरकारी स्कूलों में सीधे तौर पर पुस्तकें पहुंचाने के लिए रूट चार्ज तैयार कर लिया गया है। जिसके चलते विभाग की ओर से जल्द ही स्कूलों में किताबें भिजवाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
थिएटर का बुजुर्ग महिलाओं से उद्घाटन कराया
एनएच-3 नंबर स्थित रोज गार्डन में महिला दिवस के मौके पर बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा ने रोटरी क्लब के सहयोग से ओपन थिएटर का उद्घाटन तीन बुजुर्ग महिलाओं 104 वर्षीय भगवती देवी, 103 वर्षीय घट्टी बाई शर्मा व 100 वर्षीय सरला देवी से कराया। इस दौरान वीरांगनाओं लीलावती, भगवान देवी, प्रेमवती, वीरमती, सुनीता, गीता देवी तथा कमलेश शर्मा को सम्मानित किया गया। इनके पुत्र देश के लिए शहीद हो गए। इस मौके पर मेयर सुमन बाला, पार्षद मनोज नासवा, नीतू मनोज नासवा, अंजू भड़ाना, जया गोयल, रीटा गोसाईं, आंचल अरोड़ा, कुसुम महाजन, प्रिया बब्बर, नीता आहूजा आदि मौजूद थीं।
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की ली शपथ
लिंग्याज विद्यापीठ में महिला दिवस के मौके पर वृद्धाश्रम से महिलाओं को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। उनके आत्म-समर्पण और वृद्धाश्रम में रहने के निर्णय का हार्दिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शिकायत समिति की अध्यक्ष एवं विधि संकाय की प्रमुख प्रो. श्वेता बजाज, डॉ. शिखा गुप्ता, डॉ. जमायमा, श्री बिंदु आदि उपस्थित थीं।
नॉलेज सीरीज
1. 27 साल से तंबू में रह रहे रामलला विराजमान को किस तारिख से फाइबर संरचना वाले मंदिर में रखा जाएगा?
2. जिस कब्र में कंकाल का सिर गायब हो, वहीं 360 साल से दफन है दारा शिकोह, इसका पता किस तकनीक की मदद से लगाएंगे?
3. अब पेंशन पेमेंट ऑर्डर और यूनिवर्स अकाउंट नंबर को किस साेशल एप से भी एक्सेस किया जा सकेगा?
4. घरेलू क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ी ने वसीम जाफर ने कितनी उम्र में संन्यास लिया है?
5. 1998 में हैरी पॉटर एंड द चैम्बर ऑफ सीक्रेट्स बच्चों की पहली किताब थी जो ब्रिटेन में बेस्टसैलर सूची में शिखर पर थी, इसको किसने लिखा था?
6. मशहूर पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट ने 500 नामांकन में से कितनी बार अवार्ड मिला है?
7. अमेरिका के पहले एटम बम के निर्माण में किस महिला की अहम भूमिका रही?
8. किस वर्ष में मार्था ग्राहम को डांसर ऑफ द सेंचुरी का खिताब मिला?
9. महिला टी-20 में अब तक जितने भी विश्व कप हुए हैं, उनमें सबसे ज्यादा मैच किस टीम ने जीते हैं
10. केंद्र सरकार के जॉब पोर्टल पर कितने बेरोजगारों ने नौकरी की गुहार लगाई है?
भास्कर
महिला दिवस पर सौगात : छात्राओं व महिलाओं के लिए 9 पिंक बसों को मिली हरी झंडी, छात्राएं करेंगी मुफ्त में यात्रा
भास्कर न्यूज|फरीदाबाद
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सेक्टर-12 स्थित कन्वेंशन सेंटर से महिलाओं के लिए सुरक्षित वाहन पालिसी के तहत 9 पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें छात्राओं व महिलाओं के लिए जिले के विभिन्न रूटों पर चलेंगी। परिवहन
मंत्री ने बताया कि इन पिंक मिनी बसों में 32 सीट हैं। जो हरियाणा राज्य परिवहन निगम की ओर से
उपलब्ध कराई गई हैं। इन बसों का संचालन महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत किया गया है। इन बसों में छात्राओं के लिए यात्रा निशुल्क होगी।
इन रूटों पर चलेंगी ये बसें
परिवहन मंत्री ने बताया कि बस नंबर-1 बल्लभगढ़ से अमरपुर वाया मोहना छांयसा, मौजपुर व मच्छगर, जीसीडब्ल्यू कालेज, बस नंबर-2 बल्लभगढ़ से निमोठ वाया लाला खेड़ली, आलमपुर, धौज, पाली, पाखल, खेड़ी गुजरान, बस नंबर-3 बल्लभगढ़ से मेवला महाराजपुर वाया ओल्ड फरीदाबाद, खेड़ी पुल, नचौली, बस नंबर-4 बल्लभगढ़ से डबुआ कालोनी से वाया बीके चौक, नीलम चौक, ओल्ड फरीदाबाद, बस नंबर-5 बल्लभगढ़ से वाईएमसीए, ओल्ड फरीदाबाद, नचौली, खेड़ीपुर, बस नंबर-6 बल्लभगढ़ से गौंछी, संजय कालोनी, जवाहर कालोनी, ओल्ड फरीदाबाद, बस नंबर-7 बल्लभगढ़ से मंझावली, अरुवा, चांदपुर, तिगांव, नीमका, बस नंबर-8 बल्लबगढ़ से खेड़ीकलां, जीसीडब्ल्यू कालेज, बस नंबर-9 बल्लभगढ़ से फरीदाबाद आदि रूटों पर चलेंगी। इस अवसर पर एसडीएम अमित कुमार, बल्लभगढ़ के एसडीएम त्रिलोकचंद, सिटी मजिस्ट्रेट बैलीना, एसीपी धारणा यादव आदि मौजूद थीं।
बिजली निगम की उपभोक्ताओं से अपील,यस बैंक खाते में बिल का भुगतान न करें
भास्कर न्यूज | फरीदाबाद
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने यस बैंक से दूरी बनानी शुरू कर दी है। उसने अपने उपभेाक्ताओं से आह्वान किया है कि वह यस बैंक के खाते से बिजली बिल का भुगतान न करें। इससे विभाग की परेशानी बढ़ सकती है। क्योंकि आरबीआई ने बैंक से ट्रांजक्शन की लिमिट तय कर दी है। डीएचबीवीएन के जिले में करीब 5.50 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से अधिकांश अब लाइन से बचने के लिए ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान करते हैं। ऐसे में यस बैंक में भी निगम का खाता है। अधिकारियों का कहना है कि उपभाेक्ताओं द्वारा उक्त बैंक के खाते में भी बिल का भुगतान किया जाता है। लेकिन अब बैंक की वित्तीय हालत ठीक नहीं है और अगर ऐसे में उपभोक्ता उक्त बैंक के खाते में बिजली बिल का भुगतान करता है तो इससे विभाग की परेशानी बढ़ सकती है। पाली सबडिवीजन के एसडीओ केसी धीमान के अनुसार लोग डीएचबीवीएन के यस बैंक के खाते में अपने बिल का भुगतान न करें। उनके भुगतान को रोका भी जा सकता है। क्योंकि बैंक की वित्तीय हालत ठीक नहीं है। ऐसे में सोमवार तक निगम की वेबसाइट पर नए ऑप्शन की जानकारी दे दी जाएगी।
गुरूकुल की बच्चियों के साथ मनाया गया महिला दिवस व होली का पर्व
भास्कर न्यूज | पलवल
हसनपुर स्थित आर्य कन्या गुरुकुल में पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान के अंतर्गत विश्व महिला दिवस और होली के पावन अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में यजमान की भूमिका लायन विकास मित्तल व अल्पना मित्तल ने निभाई। हवन आर्य समाज की शिक्षिका अनिता डांगी और गुरुकुल की बेटियों ने मंत्रों द्वारा कराया। गुरूकुल के आचार्य शिव कुमार आर्य ने कहा कि हमें बहन-बेटियों की इज्जत करनी चाहिए और समाज में उन्हें बराबर का दर्जा देना चाहिए। विकास मित्तल ने कहा कि होली खुशियां बांटने का त्यौहार है और सबसे जरूरी है इंसानों के साथ-साथ हम प्रकृति का भी ख्याल रखें। अल्पना मित्तल ने गुरुकुल की बच्चियों को सर्वाइकल, ब्रेस्ट कैंसर से जागरुक करते हुए संस्था की तरफ से उनको सैनेटरी नैपकिन भी वितरित किए। गुरूकुल की बच्चियों द्वारा वंदना और होली के गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर गुरुकुल के आचार्य शिव कुमार आर्य, महामंत्री नरसिंह आर्य, कोषाध्यक्ष नन्नू राम डांगी, अनिता डांगी, विकल्प मित्तल, रुद्रनारायण मित्तल, महेंद्री, मधुमिता व ज्योति के अलावा गुरूकुल की छात्राएं मौजूद रही।
निगम में आउटसोर्सिंग कर्मचारी भर्तीघोटाले के विरोध में प्रदर्शन आज
भास्कर न्यूज| फरीदाबाद
नगर निगम सफाई कर्मियों की आउटसोर्सिंग भर्ती में किए गए घोटाले का आरोप लगाकर वीर एकलव्य दल व अन्य कई मजदूर संगठन 9 मार्च को सेक्टर-12 स्थित डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रशासन को सौंपकर सीवीसी जांच की मांग करेंगे। रविवार को सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में हुई विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों व लोगों की बैठक में इसका निर्णय लिया गया। वीर एकलव्य दल हरियाणा के अध्यक्ष जितेंद्र चंदेलिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि निगम में आउटसोर्सिंग पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती में बड़ा घोटाला हुआ है। अधिकारियों ने कुछ कर्मचारी नेताओं के परिवार वालों को लगाया है। इसमें मोटी रकम वसूल
की गई है। बैठक में नवयुवक वाल्मीकि संघ के अध्यक्ष सतीश ढकोलिया, वाल्मीकि महासभा के मुख्य सलाहकार एडवोकेट लक्ष्मण तंवर, पूर्व पार्षद राजेश ढकोलिया, प्रवीन, संदीप चंदेलिया, अनिल, बीके मेंढवाल, राजपाल, आरएस सिसौदिया, डाॅ. ऋषि दयाल, बलराम, अनिल कीर, अमित, सुरेंद्र पहलवान व सतीश पहलवान आदि मौजूद थे।
आईएमटी में रोडवेज की बस सेवाशुरू, कामगारों को आने-जाने में राहत
भास्कर न्यूज |फरीदाबाद
आईएमटी के उद्योगपतियों व कामगारों को बड़ा तोहफा देते हुए पृथला के विधायक व हरियाणा वेयरहाउसिंग के चेयरमैन नयनपाल रावत ने रोडवेज बस सेवा की शुरुआत रविवार को की। इससे आईएमटी के उद्योगपतियों को जहां बड़ी राहत मिलेगी वहीं आईएमटी में काम करने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अभी आईएमटी में काम करने वाले लोगों को आवागमन के लिए कोई सरकारी सुविधा न होने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। इसी कारण आईएमटी के उद्योगपतियों को क्षमता अनुसार वर्कर भी नहीं मिल पाते थे। ऐसे में अब बस सेवा शुरू होने से इस परेशानी से उद्योगपतियों को निजात मिल सकेगी। पृथला के गांव चंद्रावली स्थित आईएमटी में रविवार को विधायक नयन पाल रावत ने हरियाणा रोडवेज की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आईएमटी में एक बस रोज सुबह और शाम 4 चक्कर लगाएगी। इससे यहां काम करने वाले कामगारों को आने जाने में आसानी होगी। आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान वीरभान का कहना है कि उन्होंने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा व विधायक नयनपाल रावत के समक्ष यह समस्या रखी थी। उन्होंने उनकी मांग को पूरा करते हुए बस सेवा शुरू करा दी है।
अनुबंध पर रखे थे 1410 अनुदेशक
राज्य सरकार ने 6-7 साल पहले पूरे प्रदेश में अनुबंध आधार पर 1410 अनुदेशकों का विज्ञापन निकालकर उन्हें आईटीआई में तैनात किया था। इनमें फरीदाबाद और पलवल में करीब 150 अनुदेशक हैं। इन्हें समान कार्य के लिए समान वेतन भी दिया जा रहा है। लेकिन राज्य सरकार ने अब इन अनुदेशकों के पदों को रिक्त घोषित कर दोबारा वैकेंसी निकाल परीक्षा आयोजित की। अनुबंधित अनुदेशकों ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट ने नई कर्मचारियों की तैनाती पर स्टे लगा दिया।
शनिवार देर रात परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के आवास सेक्टर 8 का घेराव करने पहुंच गए। जहां तनातनी पर पुलिस ने बल प्रयोग कर वहां से भगा दिया। इस बल प्रयोग में करीब आधा दर्जन लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
टीसीएस की टीम ने केपीएमजी को 113 रन से हराकर जीता मैच
भास्कर न्यूज|फरीदाबाद
13वें मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज- 2020 के तहत पहला नॉकआउट मैच टीसीएस और केपीएमजी के बीच खेला गया। यह मैच टीसीएस ने 113 रन से जीता। केपीएमजी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। टीसीएस ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 203 रन बनाए। हिमांशु ने 29 गेंदों में 40 रन बनाए। रितेश ने 21 गेंदों में 35, सौम्या ने 11 गेंदों में 29 और मनीष ने 20 गेंदों में 27 रन बनाए। जबकि नितिन चड्ढा ने 15 गेंदों में 23 रन बनाए। केपीएमजी के बॉलर विपुल ने 2, पुलकित ने 2, विशाल ने 2 और हिमांशु ने 1 विकेट लिया। जवाब में केपीएमजी की टीम 15.3 ओवर में 10 विकेट पर 90 रन बनाकर आउट हो गई। इससे वह 113 रन से मैच हार गई। बैट्समैन विपुल ने 16 बॉल्स में 26 रन, पुलकित 8 गेंद में 12 रन, उदित ने 14 गेंद में 10, सिद्धार्थ ने 7 गेंद में 9 रन बनाए। जबकि टीसीएस के बॉलर गौरव ने 4, मनीष ने 2, रितेश 1, सौम्या ने 1 और दीपक ने 1 विकेट लिया। टीसीएस टीम के गौरव को शानदार प्रदर्शन के लिए ‘’मैन ऑफ द मैच’’ घोषित किया गया। इस दौरान अतिथि के रूप में मौजूद मानव रचना यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर आईके भट्ट ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर एमआरआईआईआरएस के स्पोर्ट्स डायरेक्टर सरकार तलवार भी मौजूद थे।
रास्ता रोककर मारपीट कर दी धमकी
पलवल| शादी समारोह के दौरान एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया हैं। कैंप थाना पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस जांच अधिकारी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि शांति नगर निवासी अमरनाथ ने शिकायत दर्ज कराई है कि 27 फरवरी को उनके पड़ोस में शादी समारोह था। पीडि़त जब बाइक पर अपने घर जा रहा था। तो पड़ोसी सतपाल ने रोक लिया और गाली-गलौच करने लगा। पीडि़त ने जब सतपाल का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
स्कूल खुलते ही बच्चों के हाथों में होंगी किताबें
पर्यावरण संरक्षण के बारे में किया जागरूक| राजकीय पशु अस्पताल चंदावली में महिला जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं को पर्यावरण सरंक्षण के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें जूट के बैग देकर सम्मानित किया गया। राजकीय पशु अस्पताल के वीएलडीए डॉ. राजबाला देशवाल कहा कि देश व समाज की समृद्धि के लिए महिलाओं को आगे आने की अपील की।
पुलिस के बल प्रयोग में 6-7 लोगों को हल्की चोट| सतीश न्योल ने बताया कि पुलिस ने शनिवार रात अनुदेशकों पर लाठीचार्ज कर दिया था। इसमें आरती यादव और जाइदा बानो समेत 6-7 लोगों को चोट आई थी। उन्होंने बताया दोनों महिलाओं को अधिक चोट लगी है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उधर एसीपी जयवीर सिंह राठी ने बल प्रयोग करने की बात से इंकार किया है। उनका कहना है कि एक बार पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटा दिया था। प्रदर्शन करने वालों में अमित ढिल्लो, प्रदीप यादव, डॉ. धर्मेंद्र दून आदि शामिल थे।
दोबारा मंत्री आवास घेरने पहुंचे अनुदेशकोंको मंत्री के भाई ने आश्वासन दे लौटाया
भास्कर न्यूज | फरीदाबाद
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान उल्लेखनीय कार्यों के लिए महिलाओं को सम्मानित और प्रोत्साहित किया गया। वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण और उन्नत समाज की आवश्यकता पर जोर दिया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनएच-3 में महिला सशक्तिकरण विषय पर कार्यक्रम में प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में खुशी एनजीओ और विद्यालय की जूनियर रेड क्रॉस, गाइड्स व सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर ऋचा सिंह और वाइस प्रिंसिपल ललिता सिंह ने महिलाओं के योगदान की चर्चा की। अग्र महिला वाहिनी ने सेक्टर-8 में जागरुकता कार्यक्रम में मेनोपॉज और गर्भाशय के कैंसर पर डा. दीपा अग्रवाल ने जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक पूनम गोयल ने बताया कि साक्षी मित्तल ने महिलाओं को टैक्स पर जानकारी दी। अबला से सबला नामक एक प्रस्तुति भी पूनम गोयल एवं मीनाक्षी अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में राधा कृष्ण के नृत्य के साथ फूलों की होली भी खेली गई। ह्यूमन लीगल एड एंड क्राइम कंट्रोल आर्गनाइजेशन संस्था ने महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। पुलिस प्रवक्ता सूबे िसंह के अनुसार संस्था ने महिला थाना प्रभारी इंसपेक्टर सुनीता देवी, माया, बबिता, सुशीला आदि काे सम्मानित किया।
1. 24 मार्च से 2. एक्स-रे इमेज 3. डिजिलॉकर 4. 42 की उम्र में 5. जेके रॉलिंग 6. 340 अवॉर्ड्स 7. चिएन शिउंग वू 8. 1998 में 9. अाॅस्ट्रेलिया 10. एक करोड़ से ज्यादा ने
फरीदाबाद. पलवल**
04
फरीदाबाद, सोमवार 09 मार्च, 2020 |
फरीदाबाद। रोज गार्डन में महिला दिवस के मौके पर ओपन थिएटर का उदघाटन करतीं 104 वर्षीय भगवती देवी, 103 वर्षीय घट्टी बाई शर्मा व 100 वर्षीय सरला देवी।
उत्तर
सुझाव या फीडबैक
के लिए हमें ई-मेल करें
editorharyana@dbcorp.in
सवाल
आज के
हसनपुर स्थित आर्य कन्या गुरुकुल में महिला दिवस हवन-यज्ञ कर मनाते समाजसेवी
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को ज्ञापन सौंपते आईटीआई अनुबंध अनुदेशक संघ का प्रतिनिधि मंडल
भास्कर न्यूज | फरीदाबाद
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का आवास घेरने पहुंचे आईटीआई अनुबंध अनुदेशकों पर शनिवार रात लाठी चार्ज के बाद दोबारा रात 11 बजे फिर लोग पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। आवास पर भारी पुलिस बल तैनात था। रात करीब 12 बजे तमाम जद्दोजहद के बाद मंत्री के भाई टीपरचंद शर्मा ने प्रदर्शनकारियों को मंत्री से बात कराने का आश्वासन देकर वापस लौटा दिया था। इसके बाद प्रदर्शनकारी रात करीब 12.30 बजे लौट गए। रविवार सुबह एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री मूलचंद शर्मा से मिलकर ज्ञापन दिया। इसके बाद मंत्री ने 11 मार्च को एक प्रतिनिधिमंडल को चंडीगढ़ बुलाया है। इधर सर्व आईटीआई अनुबंध अनुदेशक संघ के पदाधिकारियों ने 11 मार्च को उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह 12 मार्च को प्रदेशभर की आईटीआई बंद करने का अल्टीमेटम दिया है। गौरतलब है कि अनुदेशक शनिवार देर रात परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के आवास सेक्टर 8 का घेराव करने पहुंच गए। जहां तनातनी पर पुलिस ने बल प्रयोग कर वहां से भगा दिया। इस बल प्रयोग में करीब आधा दर्जन लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
टीसीएस टीम के गौरव को शानदार प्रदर्शन के लिए ‘’मैन ऑफ द मैच’’ घोषित किया गया।