जाट समाज ने खेली चंदन व फूलों की होली
जाट धर्मशाला में होली मिलन समारोह समाज के गणमान्य लोग
भास्कर न्यूज| पलवल. जाट समाज समिति के सदस्यों ने रविवार को जाट धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एक-दूसरे के गले में फूलों की माला पहनाकर पुराने गिले सिकवे दूर कर चंदन के तिलक लगाकर होली खेली। होली मिलन समारोह की अध्यक्षता समाज के प्रधान मोहनलाल तंवर ने की और अध्यक्षता उप प्रधान समुद्र सिंह भाखर ने की। होली मिलन समारोह में समाज के हरिश्चंद्र शास्त्री, ज्ञान सिंह चौहान, खेमचंद कुंडू, मोहन सिंह, राजबीर तेवतिया, जगदीश तेवतिया, रोशन लाल, रणवीर चौहान, भगत सिंह व लखीराम तेवतिया सहित समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। फूलों व चंदन की होली खेलने के बाद सभी का मुंह मीठा कराया गया।