पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Farrukh Nagar News Kmp Expressway In Poor Condition Drivers At Risk Of Accident

केएमपी एक्सप्रेस-वे जर्जर हालत में, वाहन चालकों को हादसे का खतरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केएमपी एक्सप्रेस-वे की होती जर्जर हालत लोगों की परेशानी का सबब बन गया है। गांव ढाणा निवासी चौधरी राजेंद्र सिंह ढाणा, समुंदर पहलवान, सरपंच प्रवीण धनखड, मुरारी लाल शर्मा, सतेंदर उर्फ सिटी धनखड, जितेंद्र धनखड़, नम्बरदार गजे सिंह बावडा, कर्मबीर प्रजापति आदि ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा आमजन की सुविधा के लिए बनाए गए केएमपी सुपर एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह मिट्टी के कटाव, सड़क के बीच में बने गड्ढे और टूटी पटरी वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का सबब बनी हुई है। संबंधित अधिकारियों को मामले की जानकारी होने के बावजूद भी समस्याओं को दुरुस्त करने की ओर ध्यान नहीं है। लगता है कि सरकार व अधिकारी किसी बड़े हादसे की राह देख रहे हैं। गांव बावडा- प्रेम नगर की ढाणी, गांव ढाणा को जोड़ने वाले मार्ग पर बनी केएमपी की पुलिया राम भरोसे है कभी भी गिर सकती है। अधिकारी जान कर भी अनजान बने हुए हैं। समाचार पत्रों द्वारा उनकी मांग को प्रमुखता से उठाया तो प्रशासन की आंखें खुलीं और बड़ा हादसा टल गया।

खबरें और भी हैं...